स्कूल बस पलटने पर एसएसपी ने की कार्रवाई, यह निर्देश दिए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जयपुर बीसा के पास 28 अगस्त को बीएलएम एकेडमी की स्कूल बस पलटने की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा गम्भीरता से लिया है। पुलिस द्वारा बस चालक अरविंद सिंह निवासी पदमपुर, देवरिया लालकुआ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना की जांच क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को सौंपी गई है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि शुक्रवार को प्रातः 06 बजे से पूरे जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी स्कूल/कॉलेजों की बसों की फिटनेस, परमिट व स्पीड लिमिट की जांच की जाएगी और ऐसे स्कूल संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी जो बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह पाए जाएंगे। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement