कालटैक्स के पास बहे युवक का शव 24 घंटे के भीतर यहां से बरामद

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के काठगोदाम में काॅलटैक्स के पास नहर में गिरे युवक का शव बुधवार को मुखानी के पास बरामद हुआ।
मंगलवार की दोपहरयुवक नहर में गिरकर बह गया था, जिसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीमों ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया और युवक का शव मुखानी क्षेत्र की नहर से मिला। मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान रवि कुमार उर्फ मोनू (30) पुत्र स्व. राजपाल निवासी कांठ, मुरादाबाद के रूप में हुई है। वह इंद्रानगर काठगोदाम में अपनी बहन मंजू लता के साथ रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement