गीतिका जोशी के तीसरे स्मृति दिवस पर बच्चों के साथ हुए अनेक कार्यक्रम

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नेत्रदान कर चर्चा में आई लखनपुर निवासी गीतिका जोशी के तीसरे स्मृति दिवस पर बच्चों के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर संचालित गीतिका जोशी स्मृति पुस्तकालय लखनपुर में संपन्न कार्यक्रमों में बच्चों के साथ कहानी सुनो,सुनाओ के अलावा डायबिटीज रोग के कारणों और निदान पर बातचीत हुई। कार्यक्रम संयोजक नवेंदु मठपाल द्वारा बाल कथाकार मनोहर चमोली की अभी अभी प्रकाशित होकर आए कहानी संग्रह “कथा किलकारी” और “बेटियां सूरज की” से बच्चों को कहानियां सुनाई गई। इसके साथ ही सामूहिकता के साथ सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविता बतूता का जूता का नाट्य मंचन भी किया गया।
जीवविज्ञान प्रवक्ता सी पी खाती द्वारा बच्चों को स्वास्थ के बाबत जागरूक करने के क्रम में मधुमेह रोग के बाबत जानकारी दी गई.उन्होंने बताया कि मधुमेह (Diabetes) हमारी जीवनशैली और खानपान के अव्यवस्थित होने से पैदा होने वाला रोग है। आनुवांशिकता, मोटापा भी इसका एक कारण हो सकता है।जब अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता है या शरीर इसका प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं करता है, जिससे रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। जबकि लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, अत्यधिक प्यास, वजन कम होना और धुंधली दृष्टि प्रमुख हैं।इस मौके पर मुकेश जोशी, नीती जोशी,नंदिता जोशी,कृतिका सुंदरियाल,मानसी पाठक,गुंजन पांडे,नीरज पांडे,मान्यता पाठक, ओम पांडे मौजूद रहे।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement