हरियाणा से घर छोड़कर आई थीं नाबालिग बालिकाएं, मुखानी पुलिस ने किया परिजनों से मिलाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दिनांक 24.08.2025 को शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान *सेन्ट्रल तिराहे पर तैनात होमगार्ड द्वारा सूचना* दी गई कि *03 संदिग्ध बालिकाएं सोने की चेन बेचने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें कुछ लोगों ने पकड़ा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और तीनों बालिकाओं को सुरक्षा की दृष्टि से संरक्षण में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मुखानी लाया गया।

Advertisement

बालिकाएं निवासी गुड़गांव हरियाणा, क्रमशः उम्र 16 व 17 वर्ष* से परिजनों का पता पूछने पर परिजनों की जानकारी बताई गई। बताया कि घर से नाराज होकर वो घूमने आ गए थे।

परिजनों को सूचित करने पर बताया कि उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है, जिस पर हरियाणा पुलिस को अवगत कराया गया। तो पाया कि इनकी गुमशुदगी थाना सेक्टर-5 गुरुग्राम, हरियाणा में मुकदमा FIR नंबर 273/25 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात में पंजीकृत है।

आज पुलिस द्वारा तीनों बालिकाओं के परिजन एवं हरियाणा पुलिस टीम थाना मुखानी पहुँची और *आवश्यक कार्यवाही के बाद तीनों बालिकाओं को सकुशल उनके सुपुर्द* किया गया। *परिजनों द्वारा अपनी बालिकाओं के सकुशल बरामद होने पर नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया गया।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 रजनी आर्या मुखानी
2- कानि0 बलवन्त सिंह
3- कानि0 सुरेश देवाडी
4- कानि0 गणेश गिरी

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement