हल्द्वानी में प्रशासन ने यहां मारा छापा, इस गेस्ट हाउस को सील किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में प्रशासन ने हल्द्वानी में गौलापार बाईपास रोड स्थित रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउसों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिना पंजीकरण के संचालित रेस्टोरेंट के गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई रेस्टोरेंटों में संदिग्ध गतिविधियों व महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर की गई। नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान व एसडीएम राहुल साह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा, पूर्ति विभाग, आबकारी, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गौलापार बाईपास रोड स्थित रेस्टोरेंट्स और गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेस्टोरेंट्स में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, लाइसेंस, बिल बुक, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और गेस्ट हाउस के रिकॉर्ड की जांच की गई। टीम को रॉयल रेस्टोरेंट में बिना अनुमति और पंजीकरण के गेस्ट हाउस संचालित मिला, वहां न तो आगंतुकों का रजिस्टर था और न ही बिलिंग की कोई व्यवस्था। इस पर रेस्टोरेंट के गेस्ट हाउस को तत्काल सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त दो अन्य रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए, उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कुछ प्रतिष्ठानों में रजिस्ट्रेशन, बिल बुक और पहचान पत्रों का रिकॉर्ड नहीं पाया गया। पुलिस ने इन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement