एनएच 74 घोटाला: रिटायर्ड पीसीएस अफसर के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

समाचार हल्द्वानी उत्तराखंड 

एनएच 74 घोटाले में आरोपित रहे रिटायर्ड पीसीएस अफसर दिनेश प्रताप सिंह (डीपी सिंह) के ठिकानों और अन्य अफसरों के घरों में ईडी से जुड़े अधिकारी तलाशी लेने पहुंचे हैं। डोईवाला शुगर मिल में कार्यकारी निदेशक डीपी सिंह के देहरादून में राजपुर रोड पर स्थित घर पर टीम पहुंची है। सीतापुर और बरेली स्थित घर में भी छापा पड़ा है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में एक अफसर और काशीपुर में एक वकील के घर भी टीम पहुंची है। इस घोटाले में एनएच 74 के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के उपयोग को बदलने का आरोप लगा था और सरकारी खजाने में करोड़ों के नुकसान की बात सामने आई थी।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement