एसएसपी ने पुलिस चौकी इंचार्ज समेत दो को सस्पेंड किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के एसएसपी पीएं मीणा ने हल्द्वानी राजपुरा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार  व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  रात्रि अधिकारी ड्यूटी के दौरान एक आत्महत्या की सूचना उच्च अधिकारियों को न देने पर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि कांस्टेबल पुलिस लाइन में गेट ड्यूटी से नदारद मिला। उसे पूर्व में भी पुलिस अफसरों ने समझाया और हिदायत दी कि अपना आचरण सुधारें। इसके बावजूद वह लापरवाही करता रहा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement