नैनीताल जिला क्रिकेट लीग 23 से यहां खेली जाएगी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल सीनियर जिला लीग सोमवार से हल्द्वानी में खेली जाएगी।  जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर जिला लीग का आगाज 23 दिसंबर सोमवार को जीएनजी और कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी के मध्य मैच से होगा। सुबह आठ बजे से जीएन क्रिकेट एरिना कमलुवागांजा के मैदान में मैच प्रारंभ होगा।