हल्द्वानी में यहां लगी भीषण आग, हजारों का सामान राख

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के गांधीनगर स्थित घर में आज मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से करीब 70 हजार की नगदी सहित घर का सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में कंप्यूटर, फ्रिज, लैपटॉप आदि सामान भी जल गया। घटना मंगलवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। गृह स्वामी कोमल व उनकी पत्नी बबली अपने-अपने काम पर चले गए थे। कोमल नगर निगम व बबली प्राइवेट सेक्टर में कार्य करती है। बबली की सास भी बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गई हुई थी। पड़ोसियों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *