हल्द्वानी में यहां अर्द्धनग्न होकर बना रहा था रील, पुलिस ने पकड़ा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के शनि बाजार में एक युवक ने अपनी हरकत से पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। युवक ने सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के चक्कर में केवल अंडरवियर पहनकर और पूरे शरीर पर कालिख लगाकर बाजार में घूमना शुरू कर दिया। इस हरकत से बाजार में मौजूद लोगों, खासकर महिलाओं को काफी असहज महसूस हुआ। युवक की इस हरकत से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाना बनभूलपुरा ले आई। युवक की पहचान रवि गुप्ता के रूप में हुई है, जो बरेली रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी का निवासी है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक ने अपनी इस हरकत से पब्लिक न्यूसेंस फैलाया है और महिलाओं को असहज महसूस कराया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement