विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग, नौ साल के बच्चे की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुड़की में बीती शनिवार की रात शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नौ वर्ष के बच्चे को जा लगी। बच्चे की मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में मुस्लिम समाज के एक परिवार में एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली नौ वर्ष के रियान पुत्र वसीम को लग गई। तुरंत ही उसे एक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे के शरीर पर गोली लगने का निशान मिला है। प्रथम दृष्टया बच्चे की मौत गोली लगने से होना प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement