कालू सिद्ध मंदिर शिफ्टिंग की प्रकिया शुरू, नयी भूमि का किया गया पूजन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के प्रसिद्ध कालू सिद्ध मंदिर की शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार 20 नवंबर को कालू सिद्ध मंदिर को नए स्थान पर बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया। अब जल्द ही भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होगा।
नैनीताल रोड स्थित कालू सिद्ध मंदिर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। पर प्रशासन ने मंदिर के महंत कालू गिरी महाराज से वार्ता की थी, जिसमें मंदिर को इसी स्थान पर लगभग 30 फीट पीछे शिफ्ट करने पर सहमति बनी थी। इसी क्रम में मंदिर से सटे भूखंड में महंत कालू गिरी महाराज की देखरेख में नए स्थान पर मंदिर निर्माण शुरू करने से पूर्व विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलान्यास किया गया। अब प्रस्तावित स्थल पर नया भव्य मंदिर बनेगा, इसका मुख्य द्वार नैनीताल रोड के बजाय कालाढूंगी रोड की तरफ होगा। इसका डिजाइन भी बनकर तैयार हो चुका है। यह मंदिर करीब 200 साल पुराना है। शिलान्यास के बाद अब जल्द से जल्द निर्माण शुरू होगा और मंदिर बनने के बाद विधिवत् पूजा अर्चना के बाद देवी-देवताओं को नए मंदिर भवन में प्रतिष्ठित किया जाएगा। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement