हल्द्वानी में बंद घर से आठ‌ लाख का माल उड़ाने वाले दो चोर गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में बन्द घर में ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी किए गए बरामद सामान की कीमत लगभग 800000 बताई गई है। जिसमें घरेलू सामान और ज्वेलरी शामिल है। मामला वार्ड नंबर 37 दमुवादूंगा काठगोदाम क्षेत्र का है। जहां किशन राम अपने नजदीकी की मौत हो जाने पर अल्मोड़ा गए हुए थे तभी उनके बंद पड़े घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने गौरव कुमार और बबलू आर्य नाम के दो युवकों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा में बताया कि दोनों आरोपी शतिर अपराधी हैं और पूर्व में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चोरी करने के बाद यह अन्य राज्यों में जाकर चोरी के सामान को बेचने का काम करते थे। बरामद सामान की कीमत लगभग आठ लाख रुपए बताई जा रही है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement