हल्द्वानी में बाजार समेत ये इलाके रातभर अंधेरे में डूबेंगे, इस दिन सात घंटे से अधिक ठप रहेगी बिजली

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर कल रात्रि 15 नवंबर से 16 नवंबर की सुबह चार बजे तक कालाढूंगी रोड चौराहा बिजलीघर से जुड़े बड़े आबादी क्षेत्र में आपूर्ति ठप रहेगी। चौड़ीकरण में आड़े आ रहे पेड़ों को वन विभाग शिफ्ट करेगा। यह जानकारी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने दी।