हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड में यहां बस की टक्कर से पलटी पिकप, 26 घायल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रुद्रपुर में हल्द्वानी रोड स्थित मटकोटा मोड़ में इंटर सिटी निजी बस ने श्रमिकों से लदी पिकअप पर टक्कर मार दी। हादसे में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार श्रमिकों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद पांच महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एएसपी निहारिका तोमर भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार हादसे के समय वाहन में 32 श्रमिक सवार थे। सभी मजदूरी करने दिनेशपुर से पंतनगर जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि घटना के समय वाहन में 25 से 30 लोग सवार थे, जो नियमों के खिलाफ है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement