हल्द्वानी में यहां रसूखदारों की पार्टी में मारपीट, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल रोड पर हल्द्वानी क्लब में एक नवंबर की रात शहर के रसूखदार लोग दीपावली का जश्न मना रहे थे। ये लोग एक बड़ी धार्मिक संस्था से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में इस संस्था के चुनाव प्रस्तावित हैं। इस संस्था का अध्यक्ष बनने के लिए एक दूसरा गुट काफी उत्साहित है। रसूखदारों का पहला गुट जब हल्द्वानी क्लब में जश्न मना रहा था, तभी वहां दूसरा गुट भी पहुंच गया। दोनों के बीच पहले से ही मतभेद थे। कुछ लोगों ने दूसरे गुट को वहां से चले जाने की नसीहत दी। दोनों गुट शराब के नशे में थे और दूसरे गुट को यह बात अखर गई कि उसे चले जाने के लिए कहा जा रहा है। इसी की लेकर बहस शुरू हुई और बात बढ़ने की नौबत लगी तो दोनों गुटों ने फोन कर अपने लोगों को मौके पर बुला लिया। क्लब में भीड़ बढ़ी तो हंगामा और फिर मारपीट शुरू हो गई। क्लब में मारपीट का शोर दूर तक सुनाई दे रहा था। इस शोर को सुनकर कुछ लोग अपनी छतों पर पहुंच गए और पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पूरे क्लब में लोग एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे थे। कुछ लोग जो बीच-बचाव की कोशिश कर रहे थे वह भी पीटे जा रहे थे। हंगामे और मारपीट की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन रसूखदारों को देख पुलिस भी असली एक्शन नहीं दिखा सकी। इसके बाद भीड़ कोतवाली पहुंच गई, लेकिन वहां भी दोनों के बीच सहमति नहीं बनी। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस को करीब छह तहरीरें मिली हैं। मारपीट में शामिल कुछ लोग क्लब में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी लेकर फरार हो गए। अब पुलिस इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है। हालांकि कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि मारपीट की बात सामने आई है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement