हल्द्वानी विधायक ने अल्मोड़ा सल्ट बस हादसे में गहरा दुख जताया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जनपद अल्मोड़ा के मर्चुला में हुई बस दुर्घटना की हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि इस हादसे में हुई जनहानि ने पूरे क्षेत्र को शोकमग्न कर दिया है। इस दुखद समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें, साथ ही घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। वह राज्य सरकार और प्रशासन से आग्रह करते हैं कि वे प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। हमें एकजुट होकर इन कठिन क्षणों का सामना करना होगा और हर संभव प्रयास करना होगा कि पीड़ित परिवारों को मदद मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *