उत्तराखंड सचिवालय संघ ने एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उठाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड सचिवालय संघ ने बुधवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दीपावली का सार्वजनिक अवकाश एक नवंबर को भी घोषित किए जाने की मांग की है। उन्होंने पूर्व में एक नवंबर को घोषित अवकाश को समाप्त करने पर नाराजगी भी जताई है।