हल्द्वानी में यहां युवती के साथ कार बैठा था समुदाय विशेष का युवक, लोगों ने काटा हंगामा तो पहुंच गयी पुलिस

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक को लेकर एक बार फिर हंगामा हुआ। युवती के साथ युवक को कार में बैठे देख भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह समझाबुझाकर लोगों को शांत करा पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उस पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती दिल्ली में नौकरी करती है और लाइन नंबर आठ बनभूलपुरा निवासी जुबैर से उसकी कई सालों से दोस्ती है। गुरुवार को युवती दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची तो जुबैर कार से युवती को घर छोड़ने गया। घर पर युवती के परिजन नहीं थे और ताला लगा था। युवती ने परिजनों को फोन किया। जिसके बाद दोनों कार में ही बैठे रहे। इस बीच कॉलोनी व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने युवती को जुबैर के साथ देखा तो हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा बढ़ा तो मुखानी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया और जुबैर को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement