सिख युवक से मारपीट करने वाला चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रूद्रपुर में सिख युवक से मारपीट और गाली गलौज करने वाले आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसएसपी ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल को लाइन हाजिर कर दिया है। बीते बुधवार को चेकिंग के दौरान सिख युवक के साथ दरोगा ने मारपीट कर दी थी।