हल्द्वानी में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव 19 सितंबर को, विख्यात भजन सम्राट नंदकिशोर नंदू भजनों की प्रस्तुति देंगे

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में विगत वर्षों की भांति श्री श्याम मित्र मंडली की टीम के के तत्वावधान में विशाल श्री श्याम संकीर्तन जागरण कल 19 सितंबर को सायं 7 बजे से उत्थान मंच हीरानगर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विख्यात भजन सम्राट नंदकिशोर नंदू श्री श्याम बाबा के भजनों प्रस्तुत करेंगे। उनके साथ मुंबई के प्रख्यात गायक, मनीष भट्ट, और उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध भजन गायक विवेक शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। संकीर्तन महोत्सव में श्री श्याम जी का भव्य दरबार(जींद हरियाणा वालों का) और फूलों की सजावट, श्री श्याम रसोई भंडारा, छपन भोग, का विशेष आयोजन किया जायेगा।

Advertisement

हल्द्वानी में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव 19 सितंबर को, विख्यात भजन सम्राट नंदकिशोर नंदू भजनों की प्रस्तुति देंगे
{“capture_mode”:”AutoModule”,”faces”:[]}
आयोजक मंडल ने आज बुधवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में श्री श्याम प्रेमी तराई- भाबर से भी बड़ी संख्या में भाग लेने आ रहे है। श्री श्याम भक्त मंडली द्वारा हल्द्वानी सहित आसपास के समस्त श्याम प्रेमियों से आयोजन में उपस्थित होकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सायं 7 बजे से उत्थान मंच में पहुंचने का आग्रह किया गया है। प्रेस वार्ता में शशि भूषण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुनील मित्तल, विपिन गुप्ता, अंकित पाल, गौरव अग्रवाल, हनी अग्रवाल, निशु अग्रवाल, नवीन भटेजा, सौरभ अग्रवाल, रवि पलड़िया, हर्षवर्द्धन पांडे, सोनू बेलवाल, अनिल पाल, हर्षित पाल, राहुल भट्ट, संजीव कश्यप वैभव गुप्ता, प्रदीप गोयल, हेमंत अग्रवाल आदि मौजूद थे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement