भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी का हल्द्वानी में स्वागत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी एंटवर्प, बेल्जियम में आयोजित हुई एफआईएचप्रो लीग और ओलंपिक कैंप के पश्चात प्रथम बार अपने प्रशिक्षक वर्तमान में हल्द्वानी उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल से मिलने जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी आए। आज बुधवार को उनके हल्द्वानी आगमन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, हॉकी उत्तराखंड के सचिव नरेंद्र सिंह बाफिला, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के सचिव गोपाल खोलिया, सुरेश पांडे ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर त्रिलोक सिंह जीना, गोविंद लटवाल, नीलेश गुप्ता, गौरव नयाल,नीता पोखरिया, गोपाल राम आदि उपस्थित रहे । उत्तराखंड बनने के बाद बॉबी धामी पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय सीनियर हॉकी टीम में जगह बनाई। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है, उनका चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आगे बड़ने की प्रेरणा देगा। उत्तराखंड के सामान्य से परिवार से निकलकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम में जगह बनाना यह पूरे प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाले पल हैं। उनके हॉकी कोच वर्तमान में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल वरुण बेलवाल ने बताया कि बॉबी धामी बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो मैच के दौरान अनुशासित रहकर पूर्ण मानसिक सजगता से तकनीकी कौशल का प्रयोग करते हैं, बॉबी सीनियर टीम से ऑस्ट्रेलिया दौरे में पदार्पण कर चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गोल किया गया। इससे पूर्व जून लुसाने, स्विट्जरलैंड में आयोजित एफ आई एच 5’s में भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं और 2021 और 2023 जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के उप कप्तान रहते हुए प्रतिभाग कर चुके हैं।वर्तमान में बॉबी धामी एफ सी आई में कार्यरत हैं और भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के बंगलुरु में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर हेतु चयनित हैं, यह राष्ट्रीय शिविर दिनांक 1 अक्टूबर से प्रारंभ होगा, जिसमें से चयनित टीम जर्मनी के विरुद्ध आयोजित टेस्ट सीरीज में प्रतिभाग करेगी।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement