द ग्रेट खली की हल्द्वानी में आठ साल बाद फिर हुई रिंग में एंट्री

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड रेसलिंग एंटरटेनमेंट एसोसिएशन की ओर से  आज‌ शनिवार की शाम हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज के मैदान में डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर रेसलरों के बीच शानदार मुकाबले खेले गए। इस दौरान द ग्रेट खली ने सीडब्लूई नाइट ऑफ़ वॉरियर्स शो में स्थानीय रेसलर विजय राणा के साथ रिंग में एंट्री की। खली को देखते ही मैदान ‘खली-खली की आवाजों से गूंज उठा। कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या भी पहुंचीं। रेसलिंग में करीब 22 रेसलर ने प्रतिभाग किया। सबसे अधिक क्रेज द ग्रेट खली को लेकर रहा। शो शुरू होने के बाद युवा रेसलरों ने रिंग में अपने हुनर का प्रदर्शन शुरू किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण द ग्रेट खली ने स्थानीय रेसलर विजय राणा के साथ रिंग में एंट्री की। कुछ देर तक रिंग में रहने के बाद खली लौट गए। इसके बाद अलग-अलग चैंपियनशिप के मुकाबले देर रात तक जारी रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद के चेयरमैन अनिल कपूर डब्बू, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला आदि मौजूद थे।  गौरतलब है कि वर्ष 2017 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गौलापार अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में‌ रेसलिंग का बड़ा शो कराया गया था, इसमें खली के साथ ही देश विदेश के रेसलर पहुंचे थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement