अल्मोड़ा जिले में वाहन‌ खाई में गिरा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही टैक्सी अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के दुबरोली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक बीती शुक्रवार की देर रात एक टैक्सी वाहन खटीमा से पिथौरागढ़ जा रहा था। टैक्सी भनोली-सुवाखान सड़क पर दुबरोली के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। रात का समय होने से वाहन के गिरने की सूचना नहीं मिल पाई। काफी देर बाद वाहन सवार लोगों की चीख पुकार सुनाई दी। इस पर स्थानीय लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि कार में दो महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे। हादसे में वाहन में सवार प्रेम कुमार, रंजनी, सुनीता देवी की मौत हो गई। सभी मृतक पिथोरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। जबकि 20 वर्षीय आयुष और आठ वर्षीय आशीष कुमार घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement