हल्द्वानी: डीएम ने दिए खाली मकानों और प्लाटों की चेकिंग के निर्देश

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट और सभी उपजिलाधिकारियों को महिला व बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में खाली पड़े भवनों, भूखंडों और प्लाटों का निरीक्षण करने तथा भूखंडों स्वामियों से सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया है कि विगत दिनों में किये गये जन समस्या निराकरण शिविरों, स्थल भ्रमणों एवं बालिकाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में आयोजित कार्यशालाओं के दौरान यह संज्ञान में आया कि नगरीय क्षेत्रों आबादी/आवासीय कॉलोनियों के अन्तर्गत रिक्त पड़े भूखंडों (प्लॉट) जिनकी भूस्वामी द्वारा पर्याप्त देखभाल नहीं की जा रही है। रिक्त भूखंडों (प्लॉट) की आड़ में नशा करने वाले व्यक्तियों द्वारा असमाजिक गतिविधियां, रास्ते के गुजरने वाली महिलाओं (बच्चों / बालिकाओं/छात्राओं) एवं जनसामान्य को तंग किये जाने के साथ-साथ अभद्र टिप्पणियां की जाती है। जिस कारण क्षेत्र में भय का माहौल एवं महिलाओं / बालिकाओं में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट और जिले के सभी उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत पुलिस/नगर निकायों से समन्वय करते हुए उक्त प्रकार के भूखंडों को चिन्हित कर सम्बन्धित भू-स्वामियों को सूचित करते हुए, उनके माध्यम से तारबाड़, सी.सी.टी.वी., पर्याप्त लाईटिंग आदि सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करवायें एवं संयुक्त टीम के साथ इन क्षेत्रों का निरन्तर निरीक्षण कर निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही करे। निर्देशों का पालन न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के सुसंगत प्राविधानों के अंतर्गत कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement