प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती निरस्त करने को लेकर 9 सितंबर को निदेशालय में गरजेंगे शिक्षक

समाचार शगुन उत्तराखंड 

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त करवाने की मांग को लेकर 6 सितंबर को पूरे प्रदेश में सीईओ कार्यालयों पर हुए ऐतिहासिक धरना,प्रदर्शन के बाद अब 9 सितंबर को शिक्षा निदेशालय देहरादून पर मंडलीय और प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्वाचित और नामित सदस्य धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने दी।उन्होंने सभी निर्वाचित और नामित पदाधिकारियों को 9 सितंबर को निदेशालय में आयोजित धरना कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। मठपाल ने कहा है कि प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त करवाने से इतर कोई समझौता नहीं होगा, शिक्षक संघ सीधी भर्ती को निरस्त करवाकर शत प्रतिशत पदों पर पदोन्नति की मांग पर अडिग है। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर के धरना प्रदर्शन के बाद
10 सितंबर से 13 सितंबर तक देहरादून शिक्षा निदेशालय पर जनपदवार धरना,प्रदर्शन होगा। 14 सितम्बर से देहरादून निदेशालय पर आमरण अनशन होगा । मठपाल ने प्रांतीय मंत्री रमेश पैन्यूली के छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की ।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement