भाजपा सदस्यता अभियान के जरिए राज्य के हर वर्ग और व्यक्ति से जुड़ने का प्रयास करेगी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के तहत राज्य के हर वर्ग और व्यक्ति से जुड़ने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का संगठन पर्व है। इसके तहत हम सभी मिलकर पार्टी के परिवार को मजबूत और सशक्त बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी का सदस्य होना सौभाग्य की बात है। बुधवार को हल्द्वानी सम्भाग कार्यालय में पार्टी के संगठन पर्व के अवसर पर बोलते हुए अजय भट्ट ने कहा कि अभियान के तहत घर – घर जाकर लोगों को पार्टी के सिद्धांतों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे लोकतांत्रिक और जीवंत पार्टी है। इसके 18 करोड़ सदस्य हैं जो संविधान के अनुरूप फिर से सदस्यता लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की परिपाटी के अनुसार प्रत्येक सदस्य अपने परिवार की तरह है और यहां भाई भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में देश समाज के लिए खड़े होने वाले छोटे छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। जिसका सबसे जीता जागता उदाहरण में स्वयं हूं। उन्होंने आह्वान किया कि सदस्यता अभियान में राज्य नए कीर्तिमान स्थापित करे। सांसद अजय भट्ट ने आज़ नैनीताल विधायक कालाढूंगी, रामनगर, हल्द्वानी निवर्तमान मेयर, जिला पंचायत सदस्य व सभी पदाधिकारी को मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही राज्य में पार्टी के संगठन पर्व की शुरूआत हो गई है। अजय भट्ट ने बताया कि बुधवार से नैनीताल जिले में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है। नैनीताल ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी का लक्ष्य राज्य के एक एक व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हर घर और व्यक्ति तक पार्टी के विचारों को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान होने वाले पार्टी के सभी सामाजिक, सेवा भाव और स्वच्छता के कार्यक्रमों से भी जनता को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत को भी सदस्यता दिलाकर सदस्यता कार्ड सौंपा गया।