हल्द्वानी का क्रिकेटर आदित्य रावत आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेगा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी बमौरी निवासी सुनीता रावत व दिलीप रावत के पुत्र आदित्य रावत का चयन भारतीय अंडर -19 टीम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चार दिवसीय मैच के लिये हुआ है।

Advertisement

हल्द्वानी का क्रिकेटर आदित्य रावत आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेगा
क्रिकेटर आदित्य रावत।

मध्यम तेज गति के गेंदबाज आदित्य रावत विगत चार वर्षो से जीएनजी क्रिकेट एकेडमी में कोच अभिषेक कुमार से क्रिकेट के गुर सीख रहा है। आदित्य उत्तराखंड की अंडर -19 व अंडर 16 टीम का हिस्सा रहा है। साथ ही 2024 में एनसीए कैंप में भी प्रतिभाग किया। आदित्य के पिता व्यवसाई व माता टीचर हैं। आदित्य रावत वर्तमान में डीएवी स्कूल हल्द्वानी में शिक्षा ले रहा है। ज्ञात रहे आस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम चार दिवसीय मैच खेलने सितंबर से भारत पहुंच रही है। आदित्य रावत के भारतीय टीम में चयन होने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के सचिव हर्ष गोयल, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, आनंद बिष्ट, जीएनजी क्रिकेट एरिना के निदेशक पूजा कांडपाल, मैनेजर दिग्विजय कनवाल सहित खेल प्रेमियों और क्षेत्र के लोगो ने खुशी जताई है।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement