रोडवेज की नई एसी बस का तेल खत्म, यात्रियों ने काटा हंगामा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

काठगोदाम डिपो की नई एसी बस सेवा पहले ही दिन यात्रियों के लिए परेशानी बन गयी। दिल्ली से 20 यात्रियों को लेकर लौट रही बस शुक्रवार की दोपहर गजरौला में रुक गई। इसे लेकर यात्रियों ने हंगामा काटा और टिकट की राशि वापसी ले ली। एआरएम गणेश पंत ने बताया कि सुबह पांच बजे बस निकली थी। लौटते समय गजरौला के पास डीजल खत्म हो गया। इसके कारण टैंक में एयर भर गई और बस एक घंटे तक खड़ी रही। इनमें कुछ यात्री बस से उतर गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *