हल्द्वानी के बेस अस्पताल में तोड़फोड़, डाक्टर व स्टाफ से अभद्रता, इस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल में शराब के नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा काटा। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता करने के साथ ही अस्पताल में में भी तोड़फोड़ की गई। अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।ईएमओ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीती गुरुवार रात बरेली रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान के मालिक के साथ दीपक यादव नाम का व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंचा। आरोप है कि उसने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ से गाली-गलौज की। जब स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक अभद्रता पर आमादा हो गया। इसी दौरान उसने इमरजेंसी कक्ष में रखे सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। व्हीलचेयर आदि तोड़ डाली। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी युवक रफूचक्कर हो गया। ईएमओ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दीपक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली पुलिस के अनुसार अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया गया है।

 

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement