रुद्रपुर के जिला चिकित्सालय में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का धरना, कहा-अस्पताल प्रशासन ने गर्भवती महिला को घर न भेजा होता तो सड़क हादसे में चार लोगों की जान नहीं जाती

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर में पिछले दिनों सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में आज‌ शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिला अस्पताल गेट पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को अगर अस्पताल प्रशासन ने घर नहीं भेजा होता तो यह हादसा टल सकता था । उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि एंबुलेंस को कई फोन करने के बाद भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है।

Advertisement

रुद्रपुर के जिला चिकित्सालय में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का धरना, कहा-अस्पताल प्रशासन ने गर्भवती महिला को घर न भेजा होता तो सड़क हादसे में चार लोगों की जान नहीं जाती
रुद्रपुर में जिला चिकित्सालय में धरना देते पूर्व विधायक ठुकराल।

इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को बाहर से मेडिकल से दवाई लाने पर विवश किया जा रहा है। वहां पहुंचे पीएमएस से ठुकराल की नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान पूर्व विधायक ने हाथ जोड़कर कहा कि व्यवस्था सुधार दीजिए पीएमएस साहब। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई है। क्योंकि वहां पर आए मरीज इधर उधर भटक रहे हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। यह अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है और यहां मेडिकल बनाने के नाम पर भी खेल चल रहा है। पीएमएस पूर्व विधायक को शांत करने की कोशिश करते रहे। पीएमएस ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीएमएस के आश्वासन पर ठुकराल ने धरना खत्म किया। धरने को देखते हुए वहां भारी फोर्स तैनात रही। इस दौरान संजय ठुकराल, जगदीश सुखीजा, अंकित चंद्रा, आकाश बठला, फुदेना साहनी, राज कोली, ललित बिष्ट, मनोज कुमार, हिम्मत राम कोली, जॉमी चांडा, बंटी कोली, सुखविन्दर सिंह चीमा, मनोज कुमार, सुधांशु कुमार, चन्द्रपाल, रामसिंह बिष्ट, बंटी राणा, अजय मंडल, प्रशांत विश्वास, विपिन राजपूत आदि मौजूद थे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement