हल्द्वानी में जानवर से टकराई कार, गौलापार के युवक की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के गौलापार में कार जानवर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कुंवरपुर गौलापार निवासी अखिलेश नेगी (28 वर्ष) पुत्र स्व. सुरेंद्र नेगी बीती बुधवार रात करीब एक बजे कार से काठगोदाम की ओर से अपने घर को लौट रहा था। खेड़ा देवला के पास कार लावारिस पशु से टकरा गई। अनियंत्रित होकर कार पुलिया से टकराकर नहर में पलट गई। देवला तल्ला के पूर्व ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह नौला के अनुसार इसी समय सिडकुल की बस कर्मचारियों को छोड़ने जा रही थी। बस में सवार लोगों ने नहर में कार देखी तो उसके पास पहुंचे। युवक को पहचानकर कुंवरपुर के प्रधान को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। युवक कार के अंदर फंसा था और कार के एयरबैग खुले हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से नहर की दीवार को तोड़कर उसे बाहर निकाला और रात करीब पौने तीन बजे एसटीएच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक के पिता एचएमटी में कार्यरत थे और एक साल पहले उनकी मृत्यु हुई थी।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement