हल्द्वानी दमुवाढूंगा के लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए देहरादून में मुख्यमंत्री से मिले

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी दमुवाढूंगा के लोग कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में आज गुरुवार एक अगस्त को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले और दमुवाढूंगा के वार्ड 35, 36 व 37 की बंदोबस्ती की कार्यवाही कर मालिकाना हक् प्रदान करने को लेकर प्रस्ताव सौंपा। इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस मामले के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेता महेश जोशी, निवर्तमान पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवी दयाल उपाध्याय, पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार पप्पू, युवा भाजपा नेता हृदयेश कुमार, नगर मंत्री भाजपा हरीश सिंह गौरा आदि शामिल थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement