हल्द्वानी: विश्व हिंदू परिषद के‌ कार्यकर्ताओं ने रेलवे अफसर को ज्ञापन सौंप अवैध निर्माण पर रोक लगाने की उठाई मांग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बीती 25 जुलाई को काठगोदाम रेलवे कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी परिसर में अवैध तरीके मजार के निर्माण की शिकायत विश्व हिंदू परिषद से की थी। इस पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के साथ इस निर्माण का विरोध किया। इस क्रम में आज शनिवार 27 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंप अवैध निर्माण को रोकने की मांग की। साथ ही मामले की अनदेखी किए जाने पर‌ आंदोलन की चेतावनी दी गई है।