हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग में पलटी प्राइवेट बस, यात्री घायल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग में आज सोमवार 22 जुलाई की दोपहर निजी बस पलटी गई। हादसे में तीन यात्रियों के घायल होने की खबर है। बताया गया कि कालाढूंगी की ओर से हल्द्वानी लौट रही बस गुलजारपुर बंकी के पास कार को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।

हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग में पलटी प्राइवेट बस, यात्री घायल

हादसे में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।