काठगोदाम में यहां कंपनी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम में पड़ा मिला शव

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
काठगोदाम में कंपनी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव‌ बाथरूम में नग्न हालत में पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह साथी उसके किराए के कमरे में पहुंचे तो उसका शव बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कीर्ति विहार गली नंबर 9 श्यामपुर ऋषिकेश निवासी ईशान तिवारी (36 वर्ष) काठगोदाम में गणपति बैंक्वेट हॉल के पास किराए के कमरे में रहता था। ईशान के दोस्त वीरेंद्र ने बताया कि एनसीआईटी कंपनी इंश्योरेंस, बैंक व अन्य कॉर्पोरेट क्षेत्र में भर्ती होने वाले लोगों के लिए परीक्षाएं आयोजित कराती है। बीती 10 मई को ईशान की नियुक्ति कंपनी के काठगोदाम स्थित कार्यालय में असिस्टेंट टैक्स एडमिस्ट्रेटर के पद पर हुई थी। बीती शुक्रवार को ईशान अल्मोड़ा स्थित कार्यालय से लौटा था। शनिवार को वह काफी देर तक ऑफिस नहीं आया तो उसे कई कॉल और व्हाट्सएप मैसेज किए, लेकिन जबाव नहीं मिला। इस पर वीरेंद्र उसके कमरे पहुंचा। देखा तो ईशान बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से एसटीएच भेजा। जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम पुलिस के अनुसार आज 14 जुलाई रविवार को ईशान के परिजन हल्द्वानी पहुंचे, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया । मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement