कुमाऊं के इस पूर्व भाजपा विधायक ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर दिया शर्मनाक बयान

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए शर्मनाक बयान दे दिया। उन्होंने दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को जिम्मेदार ठहराया है। काशीपुर से भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिला व छात्राओं के प्रति बढ़ रही घृणित सोच को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बढ़ने के पीछे कहीं न कहीं महिलाओं द्वारा पश्चिमी सभ्यता का पहनावा जिम्मेदार है। जबकि महिलाओं को हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता के अनुरूप वस्त्र धारण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने इसके लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें अपने परिवार की महिलाओं व बालिकाओं को भारतीय संस्कृति के मुताबिक वस्त्र धारण कराना चाहिए। विधायक ने स्कूल प्रबंधकों से अपील की कि वे छात्राओं की पोषाक में भारतीय संस्कृति के अनुरूप परिवर्तन लाए। साथ ही समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में आगे आना चाहिए, तभी इस घृणित कृत्य में कमी आ सकेगी।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement