हल्द्वानी के इस बाजार में सड़क पर बैठे गोवंशीय पशुओं पर चढ़ा दी कार, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में अनियंत्रित कार ने झुंड में बैठे गौवंशीय पशुओं को जोरदार टक्कर मारी दी। इसमें एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तमाम पशु जख्मी हो गए। इस मामले में गौरक्षकों ने बनभूलपूरा थाने में तहरीर सौंप कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। गौरक्षक जोगेंद्र राणा ने बताया कि पिछले दिनों हल्द्वानी के रेलवे बाजार क्षेत्र में सड़क पर बैठे गौवंशीय पशुओं पर चालक ने कार चढ़ा दी। इसमें एक पशु की मौत हो गई जबकि अन्य छिटक कर घायल हो गए। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का वीडियो सामने‌ आने‌ के बाद आज गुरुवार चार जुलाई को गौरक्षक जोगेंद्र व अन्य ने बनभूलपूरा थाने पहुंच एसओ नीरज भाकुनी को कार चालक के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने‌कार को हादसे के बाद ही कब्जे में ले लिया था। इधर गौरक्षक राणा ने बताया कि सीओ सिटी ने इस मामले में मुकदमा कायम करने‌ का आश्वासन दिया है।

https://youtu.be/zVDtpyC1-c4?si=8XpVsQRxGn2jmd5A