ओखलकांडा में अध्यापकविहीन चल रहे हैं विद्यालय, शिक्षकों की नियुक्ति को विधायक से मिला प्राथमिक शिक्षक संगठन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के ओखलकांडा में लंबे समय से अध्यापक विहीन एवं एकल अध्यापकीय चल रहे विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई गई है। इस संबंध में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के पदाधिकारी भीमताल विधायक से उनके आवास पर मिले। इस पर विधायक ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दिये गये हैं।
शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल आज रविवार 23 जून को हल्द्वानी जज फार्म स्थित आवास में विधायक राम सिंह कैड़ा से मिला। इस दौरान विधायक ने मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी से फोन पर वार्ता की और नियुक्त होने वाले शिक्षकों को विकासखंड ओखलकांडा, रामगढ, धारी एवं भीमताल व अन्य पर्वतीय विकास खंडों में नियुक्ति दिये जाने का आग्रह किया। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने वर्तमान में गतिमान शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के बाद अध्यापकों की तैनाती का भरोसा दिलाया। शिक्षकों ने कहा कि अध्यापकोंं की कमी के कारण शिक्षक अपने जरूरी काम के लिए भी अवकाश नहीं ले पा रहे हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है, नैनीताल जनपद में करीब 200 शिक्षकों की नई नियुक्ति होनी है। विधायक से मिलने वालों में शिक्षक संगठन के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, गोपाल बिष्ट, ईश्वर सिंह बोरा, हरीश चंद्र शर्मा, हेम शर्मा, तारा सिंह बोरा, खीमेश फुलारा, दिनेश चन्द्र भट्ट आदि शामिल थे।

Advertisement

 

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement