कुमाऊं में यहां खेत में पानी लगाने गये मामा-भांजे की करंट लगने से मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के थाना दिनेशपुर क्षेत्र में खेत में पानी लगा रहे मामा-भांजे की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक दिनेशपुर के चंडीपुर निवासी 52 वर्षीय मनीपद मंडल और 55 वर्षीय राज बिहारी राय एक खेत पर बटाई का काम करते थे। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे लगते थे। बीती शनिवार की शाम को दोनों घर से गांव में ही स्थित खेत पर गये थे। बताया जाता है कि देर तक घर नहीं पहुंचे। आज रविवार दो जून की तड़के चार बजे कुछ लोग खेत पर गए। उन्होंने दोनों को पानी में पड़ा देखा। खेत में लगी मोटर की तार पानी में गिरी थी। दोनों की पानी में करंट आने से मौत होने की बात बताई गई। दोनों की मौत की खबर गांव में पहुंची तो गांव में हड़कंप मच गया। गांव से लोग खेत पर पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों मृतकों के दो-दो बच्चे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों काफी समय से खेत बंटाई का काम करते थे। सूत्रों के अनुसार खेत में बेमौसमी धान लगा है, इसे जानवरों से बचाने के लिए वहां करंट छोड़ा गया था, इसी की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here