हल्द्वानी के इन वार्डों के लोग गर्मी में हुए बेहाल, बिजली विभाग पहुंच किया प्रदर्शन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड-36 व 37 में अघोषित बिजली कटौती से गुस्साये लोगों ने बिजली विभाग में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि भीषण गर्मी में बिजली अव्यवस्था से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
वार्डवासी आज सोमवार 20 मई‌ को भाजपा नेता व समाजसेवी हृदयेश कुमार के नेतृत्व में हीरानगर स्थित बिजली विभाग के आफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वार्ड-36 व 37 में अघोषित बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। वोल्टेज की समस्या के कारण तमाम उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण भी फुंक चुके हैं। बिजली कटौती के कारण क्षेत्र में पेयजलापूर्ति भी बाधित हो रही है। इस बीच उन्होंने अधिशासी अभियंता डीडी पांगती को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बिजली आपूर्ति दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र बिष्ट, सोनी बिष्ट, पंकज अधिकारी, नितिन कुमार, भुवन आर्य, कन्नू कोहली, प्रवीण राणा, नवीन आर्य, अशोक कश्यप, वैभव टम्टा, शुभम आर्य आदि शामिल थे।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement