समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड-37 व दमुवाढूंगा क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कल 20 मई को विधुत वितरण खंड तिकोनिया स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन करने के साथ ही अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इधर समाजसेवी व भाजपा नेता हृदयेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इससे लोगों में रोष है। बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग को लेकर कल पूर्वाह्न 11:30 बजे बिजली विभाग में प्रदर्शन किया जाएगा।



