कुमाऊं के इस विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा, मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है, मेडिकल जांच कराएं

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
 मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है इसलिए उच्च स्तरीय मेडिकल जांच कराएं। यह बात किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर कही। मुख्यमंत्री कार्यालय में विधायक बेहड़ ने सीएम धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को पत्र सौंपकर कहा कि भाजपा नेता राजेश शुक्ला ने ग्राम नजीमाबाद में लोकसभा चुनाव के दौरान उनका मानसिक संतुलन खराब बताते हुए अभद्र का भाषा का प्रयोग‌ किया। उन्होंने कहा कि राजेश शुक्ला ने लोकसभा चुनाव के दौरान उनके खिलाफ अभद्र का भाषा का प्रयोग किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने भाषणों में उनका मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात कही। इसके साथ ही पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि उनकी आंखें खराब हो गई हैं। विधायक बेहड़ ने सीएम धामी से आग्रह किया कि उनका दिल्ली के ऐम्स या आगरा में चेकअप कराया जाए। इसके साथ ही उनकी आंखों की भी जांच कराई जाए। उन्होंने सीएम से कहा कि आपकी पार्टी के नेताओं द्वारा उनके खिलाफ सभाओं व सोशल मीडिया में बयान दिए गए जिससे उनको बड़ा मानसिक कष्ट पहुंचा है। उन्होंने कहा कि उनकी जांच कराई जाए ताकि उत्तराखंड की जनता को उनके मानसिक संतुलन की जानकारी पता चल सके।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement