नैनीताल जिले के इस थाने में तैनात दो दरोगाओं पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, शिकायत मिलने‌ पर‌ सीएम हेल्पलाइन ने कार्यवाही के लिए एसएसपी को भेजी ईमेल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के भीमताल थाने में तैनात दो दरोगाओं के खिलाफ उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भेजी गई है। जानकारी के अनुसार भीमताल निवासी विकास भारती ने सीएम हेल्पलाइन में भेजी शिकायत में कहा है कि भीमताल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है जबकि पीड़ित परिवार ने इस संबंध में भीमताल थाने में तहरीर भी सौंपी है। साथ ही कहा गया है कि भीमताल थाने में तैनात उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह व सिमरन अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत में यह भी कहा गया है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज न कर वाल्मीकि परिवार का उत्पीड़न हो रहा है। इस मामले में आज गुरुवार 2 मई को सीएम हेल्पलाइन की ओर से एसएसपी नैनीताल को शिकायत कार्यवाही के बाबत प्रेषित की गई है। इससे भीमताल थाने में हड़कंप मचा हुआ है।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement