कुमाऊं के इस जिले में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी का बाबू सस्पेंड, अधिशासी अभियंता को बनाया जांच अधिकारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर बागेश्वर जिले में लोक निर्माण विभाग के बाबू को निलंबित किया गया है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता डीएस हृयांकी ने लोनिवि कपकोट में तैनात वरिष्ठ सहायक भगत सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत अधिशासी अभियंता बागेश्वर लोनिवि को जांच अधिकारी नामित किया है। वरिष्ठ सहायक को निलंबन अवधि में नियमानुसार ही वेतन आदि दिया जाएगा।