उत्तराखंड में यहां दो साल पहले लापता युवक का कंकाल कार से बरामद 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 
ऋषिकेश में करीब दो साल पहले लापता हुए पिता-पुत्र की कार नहर से बरामद कर ली गई है। कार से एक कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस ने कार और कंकाल को कब्जे में ले लिया है। इन दिनों नहर की मरम्मत का काम चल रहा था। पानी कम होने के कारण कार दिखाई दी। 
आज सोमवार 29 मई‌ को पुलिस को सूचना मिली कि चीला शक्ति नहर में एक कार गिरी हुई है। जांच के बाद पता लगा कि कार दो साल पहले लापता हुए ऋषिकेश निवासी अर्चित बंसल की है। लापता तीन साल के बेटे राघव‌ का शव पहले ही बरामद कर लिया गया था। आज सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने नहर से अर्चित बंसल (32) का कंकाल कार से बरामद किया। गौरतलब है कि अर्चित करीब दो साल पहले पुत्र राघव बंसल के साथ लापता हो गये थे। तब पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। उस दौरान चीला शक्ति नहर से पुत्र राघव का शव बरामद कर लिया गया था जबकि कार और अर्चित तब से लापता चल रहे थे। जिसकी तलाश में एसडीआरएफ ने नहर की खाक छानी थी, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *