हल्द्वानी: आचार संहिता लगते ही सतर्कता बढी, प्रशासन ने प्रचार सामग्री हटाई

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही जिला प्रशासन भी आचार संहिता के अनुपालन में जुट गया है। इसके मद्देनजर शनिवार को हल्द्वानी नगर निगम प्रशासन की टीम ने बैनर, पोस्टर हटाए। इस दौरान नगर‌ आयुक्त विशाल मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, एई नवल नौटियाल व जेई केवी उपाध्याय आदि मौजूद थे।