हल्द्वानी के दमुवाढूंगा वालों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने की मांग फिर उठी, इस समाजसेवी ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार 

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा वालों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने की मांग फिर उठी

 

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नगर‌ निगम हल्द्वानी के दमुवाढूंगा खाम (जवाहर ज्योति) के भूमिधारकों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। यह मामला एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के समक्ष उठाया गया है। वार्ड-37 निवासी व समाजसेवी हृदयेश कुमार ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप दमुवाढूंगा के भूमिधारकों को‌ उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 के‌ तहत संक्राम्य अधिकार‌ वाला भूमिधर घोषित कर भू राजस्व अभिलेखों में तदानुसार इंद्राज एवं अमलदरामद किये जाने की मांग की है ताकि वार्ड 35, 36 व 37 के लोगों को भूमि का मालिकाना हक मिल सके।