चार आईएएस व‌ सात पीसीएस के तबादले, पंकज उपाध्याय एडीएम ऊधमसिंह नगर बनाये

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

शासन ने‌ चार‌ आईएएस व सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह ने बीती देर शाम तबादला सूची जारी की है। इसके तहत एडीएम चमोली अभिषेक त्रिपाठी को सीडीओ‌ टिहरी बनाया गया।‌ डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार रवीन्द्र कुमार को इसी पद पर ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। वहीं हल्द्वानी नगर आयुक्त पीसीएस अधिकारी पंकज उपाध्याय का तबादला ऊधमसिंह नगर किया गया है। उपाध्याय का पिछले दिनों ही केएमवीएन जीएम पद‌ पर भेजा गया था। 10 दिन के भीतर यह उनका दूसरा तबादला है।