हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना पर रोष जताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने सीएम धामी का पुतला दहन कर कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत की तुरंत गिरफ्तारी और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री धामी से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता द्वारा किये गए कुकृत्य ने बता दिया है कि प्रदेश की बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। सत्ता का नशा भाजपा नेताओं में इस कदर हावी है कि वे बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा भूलते हुए बेटियों पर लगातार जुल्म करने पर आमादा है। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, प्रदेश महामंत्री शोभा बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्या ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं-बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। पुतला फूंकने वालों में मलय बिष्ट, अशोक जोशी, राजेंद्र बिष्ट, चंपा चिलवाल, गीता बहुगुणा, पुष्पा नेगी, कमला तिवारी, अलका आर्य, जया पाठक, प्रीति आर्या, नितिन भट्ट, गुड्डू सम्ममल, अमित रावत, कोमल जायसवाल, बबलू बिष्ट, विक्की कोटलिया, एडवोकेट अनिल कन्नौजिया, विक्रम रंधावा, सुमित कुमार, तसकीन अहमद, अर्जुन राणा, आशीष कुरई, पूरन बिष्ट, कौशलेंद्र भट्ट, ऐडवोकेट धर्मवीर, मयंक गोस्वामी आदि शामिल थे।
Related Posts
पहाड़ से लेकर मैदान तक नौ स्थानों पर मोबाइल 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग उठाई, सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री…
जयंती और पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष…
अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी डॉ.देवेश आचार्य का रुद्रपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक ठुकराल ने किया जोरदार स्वागत
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत श्री श्री 1008…





